राशन कार्डधारकों के सदस्यों की ई-केवाईसी कराने का दिया प्रशिक्षण

राशन कार्डधारकों के सदस्यों की ई-केवाईसी कराने का दिया प्रशिक्षण

सोनारायठाढ़ी. जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को ब्लॉक में बीडीओ नीलम कुमारी की देखरेख में क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ ने सभी सरकारी दुकानदारों को कहा कि प्रखंड क्षेत्र के तकरीबन 70 प्रतिशत राशन कार्ड धारियों का इ-केवाइसी हो चूका है. बाकी बचे तीस प्रतिशत राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी के लिए दुकानदार डोर टू डोर जाये. वहीं, घर से बाहर रह रहे राशन कार्डधारी अपने नजदीकी सरकारी दुकानों में जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं. साथ ही ऐसे वृद्ध व्यक्ति जिनका अंगूठा पॉश मशीन में नहीं ले रहा है. जिनकी रिपोर्ट कॉलम में उल्लेख करें. साथ ही मृत व्यक्ति का सूची भी तैयार किया जाय, आगामी तीस मार्च से पहले सौ प्रतिशत राशन कार्ड धारियों का ई-केवाईसी कंप्लीट किया जाये. मौके पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार झा, सरकारी दुकानदार निरंजन साह, बिंदेश्वरी हेंब्रम, भोला प्रसाद राय, मनोरंजन कुमार, मुन्ना चौधरी, कामदेव साह, समशेर अंसारी, नरेश यादव व स्वयं सहायता समूह के डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >