देवघर स्टेशन के पार्किंग को लेकर विवाद में टोटो चालक को पिटाई

देवघर स्टेशन के पार्किंग के विवाद में ऑटो चालकों ने टोटो चालक की पिटाई कर दी.

देवघर. देवघर स्टेशन के पार्किंग में टोटो लगाने के विवाद में ऑटो चालकों ने अपने लोगों के साथ मिलकर उक्त टोटो चालक की पिटाई कर दी. सारवां बाजार निवासी पीड़ित टोटो चालक राजेश मंडल ने नगर थाना पहुंचकर शिकायत दी. उसने बताया कि, सुबह में यात्री को छोड़ने देवघर स्टेशन गया था तो उसने पार्किंग शुल्क कटा ली थी. दोपहर में आ रही एक ट्रेन के यात्री के इंतजार में वह पुन: देवघर स्टेशन पहुंचा और सामने पार्किंग में टोटो खड़ा करके रखा. ट्रेन आने के बाद उसके टोटो पर कुछ यात्री आकर बैठे. यह देखते ही एक ऑटो वाले ने अपनी जगह पर टाेटो पार्किंग की बात कहते हुए अपने लोगों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. टोटो चालक ने बताया कि, उसे कान के पास कई थप्पड़ उनलोगों ने मारा है, जिससे उसे सुनाई नहीं दे रहा है और काफी दर्द भी हो रहा है. समाचार लिखे जाने तक नगर थाने की पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >