प्रतिनिधि,जसीडीह . जसीडीह बीएड कॉलेज में बुधवार को विद्यार्थियों के बीच तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू से होने वाले बीमारियों व कोटपा कानून-2023 के प्रावधानों की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान बनाने पर चर्चा की गयी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवनीत कुमार ने कहा कि तंबाकू सेवन करने वाले व्यक्ति इसके पक्ष में अनावश्यक तर्कों के साथ तंबाकू के महिमा मंडन का प्रयास करते हैं. कहा कि विद्यार्थियों के बीच लगातार जागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. वहीं जिला सलाहकार अभिमन्यु कुमार दांगी ने कोटपा कानून 2003 के विभिन्न धाराओं के बारे में बताया. वहीं अभिषेक कुमार लाल ने कहा कि गुटखा और पान मसाला जैसे तंबाकू उत्पादों में 400 से अधिक हानिकारक तत्व पाये जाते हैं.जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को कैंसर के साथ-साथ कई प्रकार के बीमारियों का कारण है. कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी और सफल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर व्याख्याता प्रेरणा कुमारी, रिबेका सोरेन, सोमा सिंघा, विश्वनाथ बनर्जी, प्रीतम अविनाश, सतीशचंद्र यादव,राघवेन्द्र निषाद, रजनीकांत, केके झा, सुनील कुमार तिवारी,कन्हैया कुमार, वैभव कुमार, गंगा रजक, संतोष पाठक आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
