नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों ने मचाया बवाल, टैम्पो चालक से मारपीट व ₹500 छीनने का आरोप : दो हिरासत में, एक फरार

जसीडीह में नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों पर टैम्पो चालक से मारपीट और ₹500 छीनने का आरोप है. दो पुलिसकर्मी हिरासत में, जबकि एक फरार बताया गया.

जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा बस स्टैंड के समीप रविवार सुबह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत तीन पुलिसकर्मियों द्वारा बवाल मचाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस की वर्दी में पहुंचे तीनों कर्मियों ने एक टैम्पो चालक के साथ मारपीट की और उसके पास से ₹500 छीन लिए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और डायल 112 को सूचना दी गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस, दो हिरासत में

सूचना मिलते ही कोठिया ओपी प्रभारी राजेश कुमार झा, एसआई दिनेश कुमार राय और जवान घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके से दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया, जबकि एक कर्मी के फरार होने की बात सामने आई है.

टैम्पो चालक ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित टैम्पो चालक नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि वह टैम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. रविवार सुबह वह कोठिया क्षेत्र से कांवरियों को लेकर बाघमारा बस स्टैंड जा रहा था. इसी दौरान कार संख्या WB 40 AT 8088 से तीन लोग पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.

₹500 छीनने और मारपीट का आरोप

चालक का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पास रखे ₹500 भी छीन लिए गए. इसके बाद जब वह वहां से भागने लगा तो दो लोगों ने उसका पीछा कर फिर से मारपीट की. आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी.

कार में मिली शराब, चिल्लम और ग्लास

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार की तलाशी के दौरान उसमें शराब की बोतल, चिल्लम और ग्लास भी मिले. हिरासत में लिए गए पुलिसकर्मियों में गिरिडीह जिला बल के जवान प्रिंस कुमार और जैप-1 के अमन थापा के नाम सामने आए हैं.

टोटो से टक्कर के बाद बढ़ा विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उक्त कार की एक टोटो से टक्कर हुई थी. इसके बाद विवाद बढ़ने की बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >