फ्लिपकार्ट-अमेजन से लेकर गूगल पे-फोनपे तक के फर्जी अधिकारी बन कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी; तीन गिरफ्तार

फ्लिपकार्ट, अमेज़न, गूगल पे के नाम पर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानें इनकी ठगी की शैली.

देवघर : एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 21 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के असूरबंधा स्थित ब्लॉक के पीछे मैदान में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट-अमेजन के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी तथा गूगल पे-फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर आमलोगों से ठगी कर रहे थे. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहादत अंसारी, गुलफराज अंसारी और सरफराज अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिमकार्ड बरामद किये हैं. पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल फोन और सिमकार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पायी गयी है.

कैशबैक का झांसा, फिर खाते पर साइबर वार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की अपराध शैली में फर्जी गूगल पे, फोनपे व एयरटेल पेमेंट बैंक कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर ठगी करना शामिल है. इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर ठगी करने की बात भी सामने आयी है.

एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर भी झांसा

आरोपियों पर फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेने का भी आरोप है. पुलिस के अनुसार, वे एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद करने के बाद सहायता के नाम पर उसे दोबारा चालू कराने का झांसा देकर भी ठगी करते थे.

तीन मोबाइल और चार सिम बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिमकार्ड बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन और सिमकार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पायी गयी है.

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित दांगी एवं दोनों थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >