मरीज का इलाज कराने नर्सिंग होम पहुंचा युवक, बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार

देवघर में नर्सिंग होम के बाहर से बाइक चोरी हो गई. मरीज का इलाज कराने अंदर गया युवक बाहर लौटा तो बाइक गायब थी. मामले की जांच शुरू.

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. यह बाइक बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के बाटपार निवासी विनीत कुमार के नाम पर बतायी गयी है. विनीत से बाइक मांगकर प्रेम कुमार भारती मरीज का इलाज कराने देवघर आया था.

इलाज कराने अंदर गया, बाहर लौटा तो बाइक गायब

जानकारी के अनुसार, प्रेम ने नर्सिंग होम के बाहर बाइक खड़ी कर उसे लॉक किया और मरीज को लेकर इलाज कराने अंदर चला गया. कुछ देर बाद जब वह बाहर लौटा, तो बाइक गायब मिली. इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गयी, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. बाइक नहीं मिलने के बाद प्रेम ने नगर थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >