देवघर : रामपुर आदर्श कॉलोनी में एक मकान से लाखों की चोरी

बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर-बेगुआडीह गांव निवासी जाहिर अंसारी का स्पलेंडर बाइक चोरी हो गया. इस संबंध में अब्दुल खुर्शीद अंसारी ने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दी है.

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर आदर्श कॉलोनी के एक मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर ली है. इस संबंध में मकान मालिक त्रिलोचन सिन्हा ने थाना में शिकायत दी है. बताया है कि अज्ञात चोर उनके मकान में घुस गये और मकान के एक कमरे में आलमारी में रखे गये नकदी 35 हजार रुपये समेत सोने के कंगन, सोने की कानबाली, सोने की अंगूठी, सोने के लॉकेट, मंगलसूत्र व कपड़े की चोरी कर फरार हो गये. चोरी की घटना के बाद घरवालों को घर के पिछवाड़े में गैंता, बेलचा व लोहे का रड मिला है, जिसे चोर चोरी के बाद छोड़ कर फरार हो गये थे.


बुढ़ैई इलाके से बाइक चोरी

बुढ़ैई थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर-बेगुआडीह गांव निवासी जाहिर अंसारी का स्पलेंडर बाइक चोरी हो गया. इस संबंध में अब्दुल खुर्शीद अंसारी ने थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी के संबंध में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि उनका छोटा बेटा मजीद अंसारी बड़े भाई का बाइक लेकर गांव में ही घर के समीप गया हुआ था. थोड़ी देर वहां खड़ी करने के बाद जब वो वापस लौटा तो खड़े किये स्थल पर उसकी बाइक नहीं थी. पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read: देवघर : कमरे से खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर पर मारी गयी गोली, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >