कीटनाशक खाने से युवक की बिगड़ी तबीयत, इलाजरत

मधुपुर भेड़वा नावाडीह के युवक ने गुस्से में उठाया कदम

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह निवासी 30 वर्षीय युवक अमित कुमार ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. युवक की स्थिति बिगड़ता देख घरवालों ने उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों से लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ से जानकारी मिली कि युवक शराब पीकर घर गया था. घरवालों ने उसे नशे में देखकर डांट फटकार किया. इससे वह और गुस्से में आ गया और कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >