चितरा : डोभा निर्माण में जेसीबी के उपयोग का आरोप

चितरा की जमुआ पंचायत के ग्रामीणों ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की मांग की

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र अंतर्गत जमुआ पंचायत में मनरेगा योजना के तहत जेसीबी से डोभा निर्माण कराने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि डोभा का निर्माण जंगल के प्लॉट में कराया जा रहा है. जबकि डोभा का निर्माण जंगल प्लॉट में नहीं किया जाना है. साथ ही आरोप लगाया कि जमुआ पंचायत में अभी तक पांच डोभा 60 गुणा 60 का ऑन गोइंग कराया है. ग्रामीणों ने कइ गंभीर आरोप लगाया. इस संबंध में रोजगार सेवक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि लाभुक को कुछ भुगतान नहीं किया गया है. मानव द्वारा काम किए जाने की पुष्टि होने के बाद ही भुगतान किया जायेगा. वहीं, पंचायत सेवक गौतम साह ने कहा कि हमलोगों द्वारा जगह का चयन नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar rana

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >