भूमि अधिग्रहण को लेकर सीओ ने रैयतों के साथ की बैठक

मधुपुर-गिरिडीह रेलवे वायपास निर्माण कार्य में जमीन अधिग्रहण को लेकर रैयतों के साथ बैठक की

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के बड़ा नारायणपुर व गड़िया पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को सीओ यामुन रविदास के अध्यक्षता में न्यू मधुपुर-गिरिडीह रेलवे वायपास निर्माण कार्य में जमीन अधिग्रहण को लेकर रैयतों के साथ बैठक की. बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित जो भी विवाद था, उसे निष्पादित किये जाने को लेकर रैयतों के साथ बैठक की. इस अवसर पर सीओ ने कहा कि बड़ा नारायणपुर व गड़िया पंचायत के धमना खाता संख्या 24 व गड़िया खाता संख्या 60 के जमाबंदी रैयतों का भौतिक सत्यापन को लेकर पूर्व में नोटिस किया गया था. इसके आलोक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी रैयतों के साथ बैठक की गयी. बैठक के माध्यम से आपत्ति सूची के अनुसार वंशावली बनाया गया. जो भी रैयतों के बीच विवाद था उसे दूर करने की प्रयास किया गया. ताकि फाइनल रूप से रैयतों के खाते में भू अर्जन विभाग के द्वारा राशि का भुगतान किया जा सके. बताते चले कि रेलवे वायपास का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर रैयतों में आपसी विवाद व आपत्ति के कारण अधिग्रहण का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है. मौके पर अंचल निरीक्षक निरंजन रजक, राजस्व कर्मी उज्ज्वल लकड़ा, रंजीत कुमार झा, ईजोय होरो, पंकज कुमार, विश्वजीत कुमार, खुर्शीद आलम, सुनील कुमार दास, राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >