Deoghar news : शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर किया सर्वेक्षण, आयोग के सदस्यों ने जुटायी जानकारी

नगर निकाय चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू हो गयी है. गुरुवार को राज्य पिछड़ा आयोग की टीम ने वार्ड नंबर 18 से 20 में डोर टू डोर सर्वेक्षण किया और कई जानकारी जुटायी

मधुपुर . नगर निकाय चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू हो गयी है. इसको लेकर गुरुवार को राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य नंद किशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, संजीव कुमार, विनोद कुमार सिंह व दिनेश कुमार द्विवेदी ने मधुपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया. आयोग के सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 व 20 में डोर टू डोर सर्वेक्षण किया. मौके पर आयोग के सदस्य ने कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव कराये जाने के लिए गंभीर है. कभी भी निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है. राज्य में निकाय चुनाव को लेकर ट्रिपल टेस्ट अंतिम चरण में चल रहा है. आयोग द्वारा भौतिक सत्यापन कर सरकार के पास सर्वेक्षण संबंधित कागजात प्रस्तुत किया जायेगा. एक प्रपत्र का काम हो चुका है, शेष अन्य प्रपत्रों का कार्य जारी है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पिछड़ा आयोग की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति का ब्योरा प्राप्त किया, साथ ही पिछले चुनाव में ओबीसी वर्ग से चुनाव लड़े उम्मीदवारों की भी जानकारी ली. इसके बाद नगर परिषद कार्यालय सभागार में आयोग के सदस्यो ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ अजय कुमार दास, नप प्रशासक सुरेंद्र किस्कू, नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम, अनुज, राकेश किस्पोटा, गोपाल सिंह, नंदकुमार पासवान, मिथुन रवानी आदि मौजूद थे. *राज्य ओबीसी आयोग के सदस्यों पहुंचे मधुपुर, अधिकारियों के साथ की चर्चा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >