शिविर में 30 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शिविर आयोजित कर 30 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शुक्रवार को शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. लीलावती ने 30 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की. इस दौरान गर्भवती महिलाओं का रूटीन जांच, ब्लड प्रेशर, एचआइवी व वजन आदि जांच किया गया. जांच के क्रम में दो हाई रिस्क गर्भवती महिला चिह्नित हुई. 15 गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम पाया गया. वहीं 12 महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया. वहीं, उपाधीक्षक डॉ. शाहिद ने कहा कि एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत खासकर जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं की काउंसिलिग करके चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में जानकारी दी गयी. प्रसव के बाद परिवार कल्याण के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया. हाई रिस्क कैटेगरी, हीमोग्लोबिन की कमी और उच्च रक्तचाप वाली गर्भवती महिलाओं का चिकित्सक ने जांच कर इलाज किया गया. इसके तहत जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का महीना के अंतिम बुधवार को जांच करके इलाज किया जाता है. गर्भावस्था के दौरान हर महीना एएनसी जांच जरूरी है. शिविर में गर्भवती महिलाओं को जांच उपरांत आयरन की गोली, कैल्शियम, फोलिक एसिड टैबलेट, विटामिन की दवा भी दिया गया. वही गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन, आईसीटीसी व अन्य खून जांच नि:शुल्क किया गया. मौके पर मीसा भारती, मलय खां, अनीता मुर्मू, शोएब आलम, अविनाश कुमार, अदरु यादव, बीटीटी, सहिया साथी व सहिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >