रात के अंधेरे में टूटा ताला, नकदी-जेवर लेकर चोर फरार, पुलिस जांच में जुटी

सारठ थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव की घटना

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में निलमुनी सोरेन (पति स्व. बुलेट किस्कू) के घर में चोरी की घटना सामने आई है. पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह रोज की तरह खाना खाकर सो गई थीं. रात लगभग एक बजे शौच के लिए उठने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर रखे बक्से की जांच करने पर नकद राशि, चांदी के जेवर और बर्तन गायब पाए गए. घटना के बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने सारठ थाना पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। स्थानीय लोगों में दहशत है जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >