सप्तशक्ति जाग्रत कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मारगोमुंडा में शनिवार को विद्या विकास समिति व झारखंड वनांचल शिक्षा समिति की तत्वावधान में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान समृद्ध भारत के लिए सप्तशक्ति जाग्रत व समाज परिवर्तन का संकल्प लिया. साथ ही घर में अग्निहोत्र करने, प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, उपभोगवाद से दूर रहकर संयमित, सदाचारी, सीमित मितव्ययी, जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण करने, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने, राष्ट्रीय पर्व सदैव उत्सव निष्ठा के साथ मनाने, घर में गोबर व जैविक खाद से नित्योपयोगी साग सब्जी और फूलदार, फलदार पौधे लगाने, जन्मदिन विवाह आदि समारोह का आयोजन परंपरा के अनुसार करने, संस्कृत त्योहारों को परंपरागत पद्धति से मनाने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. इस दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर से आयी प्रांत प्रतिनिधि मीनाक्षी देवी और पुष्पा देवी ने भी सप्तशक्ति संगम से संबंधित विषय पर अपने विचार को रखा. मौके पर प्रधानाचार्य मदनलाल, आचार्य रंजीत झा, अमर सिंह, राजेश कुमार मंडल, रमेश मंडल, सुरेश हांसदा, झरना तिवारी, रिंकी कुमारी, समानता गुप्ता, सरिता मरांडी, सेविका रूबी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >