चितरा के सहरजोरी में श्रीमद्भागवत कथा 16 मई से

चितरा: सहरजोरी के सुखेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में होगा अनुष्ठान

चितरा. प्रखंड क्षेत्र के सहरजोरी स्थित सुखेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में आगामी 16 से 22 मई तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर गांव में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इस संबंध में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पूज्य संत श्री कुलदीप कृष्ण जी महाराज द्वारा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. कार्यक्रम का शुभारंभ 16 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो पूरे गांव में निकाली जायेगी. इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. इसको सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है. समिति में अभिषेक कुमार सिंह को अध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह को सचिव, गणेश प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष, गौरव कुमार सिंह को सह सचिव तथा सिंधु सिंह और मंटू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. सदस्यों में विवेक सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अमर कुमार सिंह, राकेश सिंह, रोहित सिंह और टिंकू सिंह को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. वहीं, निगरानी समिति में नवल किशोर सिंह, जयनंदन प्रसाद सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, मोहन कुमार सिंह, धनंजय प्रसाद सिंह, परेश चंद्र सिंह और अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >