380 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई की सुविधा

पथलचपटी स्थित मंत्री के कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. प्रदेश के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पथलचपटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में बुधवार को आठ करोड़ की लागत से दस लघु सिंचाई परियोजनाओं का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया, जिसमें आठ शृंखलाबद्ध चेकडैम व दो सिंचाई बांध योजना का जीर्णोद्धार कार्य शामिल है. लघु सिंचाई विभाग द्वारा करीब आठ करोड़ की लागत से मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के बारवां खास बांध योजना का 67 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कार्य, करनपुरा जोरिया पर 67 लाख की लागत से शृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण कार्य, बसवरिया नवका आहर का 33 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कार्य, पहाड़पुर गिधा जोरिया पर 71 लाख की लागत से शृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण कार्य, बंदगोड़ा जोरिया पर 70 लाख की लागत से चेक डैम निर्माण कार्य, देवघर प्रखंड के दर्शनिया जोरिया पर 57 लाख की लागत से चेक डैम निर्माण कार्य, मधुपुर प्रखंड के जीतपुर जोरिया पर 57 लाख की लागत से चेक निर्माण कार्य, करौं प्रखंड के पथलजोर जोरिया पर 93 लाख की लागत से शृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण कार्य, मांझीडीह जोरिया पर 97 लाख की लागत से शृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण कार्य व भवानीपुर जोरिया पर एक करोड़ 17 लाख की लागत से शृंखलाबद्ध चेकडैम निर्माण कार्य शामिल है. मौके पर मंत्री हसन ने कहा कि इन सिंचाई परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद कुल 380 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा होगी, जिसमें खरीफ व रवि फसल किसान उगा सकेंगे. उन्होंने कहा कि भौतिक व बुनियादी सुविधाएं तभी सार्थक होगी जब लोग अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे. तभी घर से लेकर गांव और शहर का सही मायने में विकास होगा. जब तक स्वयं अपने बच्चे को नहीं पढ़ाएंगे, तब तक विकास संभव नहीं है. क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सफाई, रोजी-रोटी सभी जरूरी है. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की बुढ़ैई, कृष्णा सागर व पुनासी फेज टू परियोजनाओं का भी शीघ्र शिलान्यास किया जायेगा. कहा कि किसानों के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा लघु सिंचाई के तहत कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम लगातार किया जा रहा है, ताकि किसानों को खेती और सिंचाई के लिए पानी की समस्या न हो. कहा कि आपस में मिल-जुलकर शहर से लेकर पूरे विधानसभा तक विकास की रफ्तार तेज किया जा रहा है. मौके पर लघु सिंचाई रूपांकरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता देवाशीष तिर्की, सहायक अभियंता निरंजन कुमार सिंह, कनीय अभियंता चंदन कुमार गुप्ता, शिरू मरांडी, मनीष कुमार राय, पंकज कुमार भारती के अलावा दिनेश्वर किस्कू आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : आठ करोड़ की लागत से 10 लघु सिंचाई परियोजना का मंत्री ने किया शिलान्यास

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >