नगर पुलिस तीन संदिग्धों से कर रही है पूछताछ

देवघर. नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलासी मुहल्ले

देवघर. नगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलासी मुहल्ले से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर थाना लायी है. यहां लाकर उन सभी से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये गये तीन में से दो युवकों पर गाड़ी रोक कर चालक से गाली-ग्लौज करते हुए व मारपीट करने का आरोप है, जबकि तीसरे युवक पर चोरी के मामले में संलिप्तता का आरोप है. पुलिस उन तीनों से पूछताछ के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH

SHAILESH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >