नगर भवन निर्माण कार्य में लगायी गयी पुरानी ईंटों को हटवाया

टाउन हॉल के जीर्णोद्धार व पुनर्विकास कार्य में पुराने दीवाल से खोला गया बांग्ला भट्टे के ईंट को लगाये जाने का खबर सबसे पहले प्रभात खबर में 21 फरवरी को प्रकाशित किया गया था

मधुपुर. नगर परिषद के परिसर में 9 करोड़ 88 लाख की लागत से किये जा रहे टाउन हॉल के जीर्णोद्धार व पुनर्विकास कार्य में पुराने दीवाल से खोला गया बांग्ला भट्टे के ईंट को लगाये जाने का खबर सबसे पहले प्रभात खबर में 21 फरवरी को प्रकाशित किया गया था. इसके बाद जुटको के अधिकारी ने सोमवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अनियमितता बरते गये पुराने ईंट के प्रयोग से किये गये कार्यों तोड़वा दिया. बताया जाता है कि सोमवार को जुडको के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर देवघर रोहित राज ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान ही दीवार में लगाए गए पुराने ईंट को तोड़कर हटवाया. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में पुराने ईंट का प्रयोग हुआ था, जिसे हटाया गया है. प्रोजेक्ट के अभियंता को अपनी देखरेख में कार्य करने का निर्देश दे दिया गया है. प्राक्कलन के अनुसार ही निर्माण कार्य कराना है. संवेदक ने भी कार्य स्थल पर निजी अभियंता को भी तैनात कर दिया है. कहा कि गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जुटको के किस अधिकारी द्वारा कार्य का मॉनिटरिंग किया जायेगा. जल्द ही अधिकारी को जिम्मेदारी दिये जाने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >