देवीपुर. देवघर विधायक सुरेश पासवान सोमवार को देवीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्या को जाना और शीघ्र समाधान करने की बात कही. कहा कि आजादी के बाद से सुढ़ीयाबांधी गांव में सड़क नहीं है. चुनाव के समय हम वादा किए थे कि जीतने के बाद सड़क का निर्माण कराया जायेगा और आज वहां सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस अवसर पर गौरीशंकर धाम के शिवरात्रि समिति के सदस्यों ने विधायक से गौरीशंकर धाम में हाइमास्क लाइट लगाने की मांग की. वहीं, मौके पर मौजूद विधायक ने कहा कि वे विधायक फंड से तिलजोरी गांव स्थित गौरीशंकर धाम में है. हाइमास्क लाइट लगवाने का काम करूंगा. मौके पर विजय यादव, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया बबलू पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, मनोज रमानी, शंकर यादव, शिवशंकर यादव, लखन राउत, प्रमोद राउत, श्यामसुंदर राउत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
