बदमाश ने पहले किया प्रणाम, फिर महिला का पर्स छीनकर भागा

नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के समीप एक बदमाश ने तिवारी चौक के समीप एक महिला को झांसा देकर उनसे आभूषण सहित रुपये भरा पर्स ले भागा.

वरीय संवाददाता, देवघर:

नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के समीप एक बदमाश ने तिवारी चौक के समीप एक महिला को झांसा देकर उनसे आभूषण सहित रुपये भरा बैग ले भागा. घटना के बाद तिवारी चौक के समीप निवासी शंभू सिंह की पीड़ित पत्नी शनिवार रात थाने पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. महिला के मुताबिक आरोपित युवक ने देर शाम में वह सब्जी खरीदने तिवारी चौक आ रही थी. उसी दौरान फल वाले ठेले के पास एक युवक करीब आया और उसने कहा कि क्यों चिंता में हैं चाची बाबा को प्रणाम कीजिए सब ठीक हो जायेगा. युवक की बातों में महिला हाथ में पर्स लटकाते हुए मंदिर तरफ रुख कर आंख बंद कर हाथ जोड़ते हुए प्रणाम करने लगी. तभी उक्त युवक उनकी हाथों से पर्स खींचकर भाग निकला. पर्स में महिला की एक कानबाली, एक अंगूठी व नगद करीब 450 रुपया था, जो गायब हो गया. मामले में नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के समीप की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >