झारखंड आंदोलनकारियों ने की प्रमाण पत्र वितरण की मांग

करौं प्रखंड क्षेत्र के जोड़ामो रेलवे स्टेशन के निकट हुइ मीटिंग

करौं. प्रखंड क्षेत्र के जोड़ामो रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मुरारी प्रसाद चौधरी, बलदेव रवानी व छोटेलाल मरांडी ने संयुक्त रूप से की. बैठक में मुरारी प्रसाद चौधरी ने कहा कि झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले कई चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है, लेकिन सूची में नाम दर्ज होने के बाद भी दर्जनों आंदोलनकारी अब तक प्रमाणपत्र से वंचित है. उन्होंने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग किया है कि सभी आंदोलनकारियों को शीघ्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाये. बैठक में झारखंड आंदोलन के इतिहास, आंदोलनकारियों की भूमिका, सम्मान व उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. आंदोलनकारियों ने एक स्वर में लंबित प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने की प्रशासन से मांग की. मौके पर कार्तिक रवानी, कयूम अंसारी, शालिग्राम रवानी, बिहुलाल हांसदा, तरुण कुमार चौधरी, मोबिन अंसारी, पान मुर्मू, रावण हेंब्रम, बुलबुल हेंब्रम, अरुण यादव, नसीम अंसारी समेत दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >