कैजुअल मजदूरों व विस्थापितों की समस्याएं होगी दूर : संघ

चितरा के खून गांव के फुटबॉल मैदान में हुई बैठक

चितरा. एसपी माइंस चितरा कोलियरी स्थित खून गांव के फुटबॉल मैदान में रविवार को भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (चितरा शाखा) की ओर से मजदूर मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में मजदूरों व संघ के पदाधिकारियों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता बनाये रखने व संगठन को कोलियरी क्षेत्र मजबूत करने को लेकर विमर्श किया, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण महतो ने की. जबकि आयोजन संयोजक भूदेव चंद्र महतो के नेतृत्व में किया गया. मौके पर अरुण महतो ने कहा कि मिलन समारोह से आपसी समन्वय बढ़ता है. साथ ही मजदूरों की एकजुट से पहल करने की ज्यादा शक्ति मिलती है. साथ ही कोलियरी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि कोलियरी के विस्तारीकरण व विकास में कोलियरी प्रबंधन का सहयोग किया जायेगा, लेकिन कोलियरी प्रबंधन को भी मजदूरों व विस्थापितों की समस्याओं का दूर करना होगा. उन्होंने कहा कि कोलियरी प्रबंधन तेजी से कोयला उत्पादन करें, जिससे लगातार कैजुअल मजदूरों को रोजी रोजगार मिलती रहे. साथ ही संघ के सचिव दिनेश कुमार महतो ने मजदूरों के हितों, अधिकारों व संगठन की भावी रणनीतियों पर विचार प्रकट किया. वहीं, वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से सहभागिता निभायी. संघ के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही. मौके पर उपाध्यक्ष बीरबल दास, हरिश्चंद्र महतो, संजय राय, सह सचिव गणपति महतो, मीडिया प्रभारी टिंकू पोद्दार, सह कोषाध्यक्ष सुदीप महतो समेत शंकर कोल, गौतम महतो, षष्ठी महतो, सुबोध महतो, निर्मल मरांडी, नीलेश सिंह, श्याम मंडल, दिलीप दास, दिनेश महतो आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >