रामनवमी आज, बाजार में खूब हुई महावीरी पताका की बिक्री

मधुपुर के अंचलों में रामनवमी को लेकर शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में रामनवमी को लेकर शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी. बाजार महावीर पताकों से सजी गयी है. बाजार में महावीरी पताका के साथ नारियल व पूजा सामग्री आदि की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई. पर्व को लेकर विभिन्न हनुमान मंदिरों में साफ-सफाई समेत रंग रोगन का कार्य किया गया जा चुका है. बाजार में महावीरी पताका के साथ बांस की भी बिक्री जमकर हुई. बाजार में महावीर पताका 50 रुपये से 500 रुपये तक बिक रहा है. शहर के गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, डालमिया कूप, रेलवे भूतल पूल, लॉड सिन्हा रोड आदि जगहों में महावीर पताका व बांस की दुकानें सजी हुई है. वहीं, रामनवमी के साथ चैती दुर्गा पूजा में भी लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >