पिस्तौल का भय दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी से लूट का मामला दर्ज

मधुपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निकट हुई थी वारदात

मधुपुर. थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निकट गत शुक्रवार को दिन दहाड़े हथियारबंद तीन बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी से लूट को लेकर मधुपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि अपाचे बाइक से सवार होकर पहुंचे तीनों बदमाशों ने उदयपुरा में लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान बदमाशों ने बैंक कर्मी से 8770 रुपये नकद, एक टैब व एक छोटा प्रिंटर मशीन से भरा बैग लूट लिया था. जबकि बैंक कर्मी के पास फुल पैंट के पॉकेट में रखा करीब 36 हजार राशि बच गया. बदमाशों ने हड़बड़ी में सिर्फ बैग ही ले भागा. बताते चले कि घटना के संबंध में मधुपुर बंधन बैंक में कार्यरत पीड़ित कर्मी सूर्य नारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि वे भलुआ पहाड़ी के रास्ते उदयपुरा की ओर नकदी कलेक्शन करने अपने बाइक से जा रहे थे. इससे पूर्व कुछ लोगों से राशि की वसूली की थी. इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उदयपुरा विद्यालय के निकट उन्हें रोका व पिस्तौल के बल पर नकदी लूटकर मौके से भाग निकला. हालांकि कर्मी का बाइक व मोबाइल को छोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. शनिवार को भी बैंक कर्मी से राशि कलेक्शन समेत बदमाशों की हुलिया के संबंध में जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >