कोलियरी कर्मी के घर से नकदी और गहने समेत लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति लूटी

चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेंगाबाद गांव की घटना

चितरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेंगाबाद गांव में रविवार की रात के करीब 11:30 बजे मजदूर नेता सह कोलियरी कर्मी प्रसादी दास के घर में भीषण डकैती का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध पीड़ित ने दावा किया है कि गत रात को 10-12 की संख्या में हथियार से लैस लुटेरे घर में घुस आये और उन्हें बंधक बनाकर नकद तीन लाख रुपये व पांच लाख के सोने व चांदी के जेवरात समेत लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति लूट कर फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि बच्ची का एडमिशन कराने के लिए घर में पैसे रखे थे. इस संबंध में पीड़ित ने चितरा थाना में लिखित आवेदन दिया है. थाने में दिये आवेदन में जिक्र किया है कि बीती रात के करीब 11:30 बजे मुख्य दरवाजे के बाहर कुत्ते भौंकने की आवाज सुनायी दे रही थी. परिवार के कहने पर कुत्ता भगाने बाहर निकला. बाहर निकलने पर कुछ दूरी पर बम फोड़ने जैसा कुछ धमाका भी सुनायी दी. उसके बाद में वह जब गेट बंद कर वापस मूड़े तो सीढ़ी के रास्ते चार नकाबपोश आया और उन्हें कब्जे में लेकर पहले पिलर से बांध दिया. इसके बाद लुटेरों ने उनकी पत्नी को उनके पति को हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर अलमारी और बक्से की चाबी मांगी, जिसका विरोध करने पर लुटेरों के द्वारा टॉर्चर भी किया. वहीं, चाबी लेकर लुटेरों ने अलमारी, संदूक और बक्सों में रखे गहने व नकदी लेकर फरार हो गए. साथ में बैंक एफडी के कागजात लेकर भाग निकले. पीड़ित ने कुछ बदमाशों को पहचानने का भी दावा किया है. वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना पुलिस सोमवार को ठेंगाबाद गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. हाइलार्ट्स : चितरा थाना के ठेंगाबाद गांव की घटना 10-12 की संख्या में पहुंचे थे नकाबपोश बदमाश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >