जंगल में फंदे से लटकते मिला अधेड़ का शव

मधुपुर में बुढ़ैई थाना क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के कारीपहाड़ी स्थित जंगल की घटना

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत के कारीपहाड़ी स्थित जंगल में गुरुवार शाम को 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड में फंदे से लटकता हुआ मिला है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस कारीपहाड़ी पहुंची और शव को पलाश के पेड़ से नीचे उतारा. शव में फिलहाल कोई गंभीर चोट नहीं पाया गया है. इसके कारण ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत से सटा हुआ है, जिसके कारण मृतक के गिरिडीह जिले के भी होने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजने की तैयारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >