करौं. प्रखंड क्षेत्र के बंगाली समुदाय के मोदी टोला, आचार्य टोला, चन्द्र टोला, मिसिर टोला, देदे टोला व बाउरी टोला आदि टोलों में बसे लोगों के बीच भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक भाई-फोटा उत्सवी माहौल में सम्पन्न हो गया. इस अवसर पर सुबह से बहनें स्नानादि के पश्चात् अपने – अपने भाईयों को रोली, अक्षत, चन्दन का टीका लगाकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की. वही भाईयों ने भी बहनों के लिये सदैव सुख-शांति की कामना किया. प्रसंगवश यह है बंगला बोली में भाई फोटा को लेकर एक प्रवचन इस प्रकार है -भायेर कपाले दिलम फोटा, जमेर दुवारे पोड़लो कांटा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
