पालोजोरी में घर के कमाऊ सदस्य की हुई मौत

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पालोजोरी. सिरसिया पहाड़ी के पास दुर्घटना में मृत अजय मरांडी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद महेशबथान गांव में मातम पसरा हुआ है. मृत अजय मरांडी का शव पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजा गया है. परिजनों को शव आने का इंतजार है. वहीं, मृत के पिता सोनाराम मरांडी ने बताया कि अजय उसका छोटा पुत्र था. अजय राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था. परिवार का वहीं एक मात्र कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवार का पालन पोषण कौन करेगा इसकी चिंता सता रही है. अजय अपने पीछे पत्नी सुमित्रा हेंब्रम, दो साल की पुत्री व आठ माह का पुत्र छोड़ गया है. अजय का ससुराल सिरसिया गांव में है. शनिवार को वह किसी काम से अपना ससुराल गया था. वहां से लौटने के क्रम में यह घटना हो गयी. इस बाबत पीड़ित पिता ने बताया कि उसके बच्चों का भरण पोषण कैसे हो इसका व्यवस्था प्रशासन को करना चाहिए?. उधर, समाचार भेजे जाने तक एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी. घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और महेशबथान में कैंप कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >