चर्च में प्रार्थना सभा व गीत-संगीत के बीच प्रभु यीशु को किया नमन

मधुपुर के भेड़वा मोहल्ला स्थित पीएच मिशन चर्च परिसर में आयोजन

मधुपुर. शहर के भेड़वा मोहल्ला स्थित पीएच मिशन चर्च परिसर में क्रिश्चियन फैलोशिप मधुपुर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मधुपुर प्रार्थना सभा व सामूहिक प्रार्थना के साथ बुधवार को संपन्न हो गया. प्रार्थना महोत्सव में प्रभु यीशु की जीवनी के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी. प्रार्थना सभा के उपरांत गीत, संगीत आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं, संबल से आये मुख्य वक्ता प्रदीप लुगुन ने कहा कि प्रभु यीशु ने इस दुनिया में एक प्रकाश के रूप में आकर लोगों को स्वस्थ करने काम किया है. आज लोग असाध्य रोग से पीड़ित है. वैसे लोगों के लिए विशेष प्रार्थना किया गया. उन्होंने कहा कि जब हम सच्चे मन से प्रभु को याद करते हैं तो यह सभी रोग दूर हो जाता है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के मात्र दर्शन से शरीर से सभी पीड़ा दूर हो जाती है. वहीं, सुमत्ती तिरु ने प्रभु यीशु पर एक से एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कहा कि प्रभु के राज्य में परमेश्वर आराधक चाहता है. धर्मियों की तंबू में हमेशा जय जयकार की ध्वनि उठाती है. प्रार्थना महोत्सव में झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. प्रार्थना सभा का मुख्य वाक्य बाइबल के वचन से लिया गया है. इस अवसर पर अतिथियों को सम्मानित किया गया. मौके पर पादरी विश्वनाथ यादव, पादरी विजय सिंह, पादरी प्रभु जॉन हांसदा, थियोफिल मुर्मू,अनिता सुब्बा, सपन विश्वास,अभिषेक लाकड़ा, शीला पोडराज, मालोती मुर्मू, रीता दास, रानू सिंह, राजू मसीह, दिलीप सिंह सुमित सैकड़ों महिला पुरुष महोत्सव में शामिल हुए. हाइलाट्स्र : मधुपुर के भेड़वा मोहल्ला स्थित पीएच मिशन चर्च परिसर में आयोजन प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह की जयकारे से गुंजायमान हुआ इलाका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >