शोक सभा कर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान को दी श्रद्धांजलि

मधुपुर के थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजन

मधुपुर. शहर के थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में बुधवार को शोक सभा आयोजित कर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेश चंद्र आर्य को श्रद्धांजलि दी गयी. उपस्थित समाज के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उनके निधन की खबर से आर्य सामाजियों में शोक की लहर दौड गयी. उनकी आत्मा की शांति के लिए मधुपुर आर्य समाज मंदिर में शांति यज्ञ किया गया. मौके पर आर्य समाज के सदस्यों ने कहा कि दिवंगत सुरेश चंद्र आर्य समाज के एक मजबूत स्तंभ थे. उनके निधन से आर्य समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है. वे आर्य समाज व इनके अनुसांगिक इकाइयों को खूब सिंचा. सुरेश चंद्र आर्य गुजरात आर्य प्रतिनिधि सभा के भी प्रधान थे. मौके पर समाज के संरक्षण नसीब लाल, मंत्री प्रयाग प्रसाद यादव, वरिष्ठ प्रधान जालेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान छठु रामदास, पूर्व मंत्री कृष्णा प्रसाद, श्यामाकांत शास्त्री, प्रकाश चंद्र पंडित, बैजनाथ रजक, चंद्रकांत झा, विनोद कुमार मोदी, मोना पाल, पन्ना राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >