जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत मनाया गया जल अर्पण दिवस

मधुपुर की जाभागुढ़ी पंचायत के बरमसिया गांव में आयोजन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की जाभागुढ़ी पंचायत के बरमसिया गांव में बुधवार को जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर के तत्वावधान में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मधुपुर के कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने किया. इस अवसर पर उन्होंने जलसहिया व ग्रामीणों से जलापूर्ति योजना के संचालन के लिए सहयोग करने की अपील की. पंचायत के मुखिया ने जल अर्पण के लिए विभाग का धन्यवाद देते हुए सफल संचालन करने का भरोसा दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने जल यात्रा, जल वंदना, जल बंधन, जल अर्पण, जल संकल्प व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर देते हुए पुराने तालाबों व कुओं के संरक्षण और जलमीनारों के नियमित रख-रखाव की अपील की गयी. बताते चले कि जल महोत्सव पखवाड़ा 8 से 22 मार्च के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मौके पर जिला समन्वयक पंकज भूषण, रीना टोप्पो, कनीय अभियंता चंदन कुमार, पलटू दास समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >