निगम ने क्यू कॉम्प्लेक्स के पास हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

अतिक्रमण करने वाले 16 दुकानदारों से कुल 14000 रुपये की वसूली की गयी

देवघर. श्रावणी मेले के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने से यातायात प्रभावित हो रहा है. इसे देखते हुए डीसी के निर्देश पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया. इस अवसर पर निगम के सिटी मैनेजर मिश्रा के नेतृत्व में मानवसरोवर के दक्षिण तट से सरदार पंडा लेन तक अभियान चलाया. इस दौरान अतिक्रमण करनेवाले 16 दुकानदारों से कुल 14000 रुपये की वसूली की गयी. दूसरी बार अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी गयी. टीम ने 16 दुकानदारों से वसूला 14000 रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >