बंगाली समिति ने मोतीलाल मित्रा की प्रतिमा लगाने की मांग

मधुपुर बंगाली समिति ने नप प्रशासक से की मांग

मधुपुर. झारखंड बंगाली समिति के सदस्यों ने मधुपुर शहर के संस्थापक सह निर्मता राय बहादुर मोतीलाल मित्रा की स्मृति में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग नगर परिषद के प्रशासक सुरेंद्र किस्कू से की है. बंगाली समिति के प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा व झारखंड बंगाली समिति मधुपुर के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि मधुपुर शहर के संस्थापक और निर्मता राय बहादुर मोतीलाल मित्रा की स्मृति में एक प्रतिमा शहर में उनके आवास के सामने लगाया जाये. कहा कि शहर में उनकी प्रतिमा, कोई मार्ग और न ही कोई पार्क बना है. पूर्व में नगर परिषद की ओर से केवल एक शिलालेख आर्य समाज मोड़ के सामने चिपका दिया गया था, जो मिट चुका है. जमीन आवंटित कर उनकी मूर्ति लगाकर शहर के प्रतिष्ठता राय बहादुर मोती लाल मित्रा को समुचित सम्मान मिलना चाहिए. इस मांग को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि आज तक उन्हें नगर परिषद से उचित सम्मान नहीं मिला. जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ से उठकर इस मामले में जनप्रतिनिधियों को भी उचित कदम उठाना चाहिए. कहा कि किसी भी शहर में उनके संस्थापक को उचित सम्मान दिया जाता है. जबकि मधुपुर में अब तक ऐसा नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >