सहरजोरी के बंद खदान के समीप झाड़ियों से उठी आग की लपटें

चितरा के सहरजोरी के बंद खदान और अगल बगल झाड़ी में लगी भीषण आग, कोलियरी प्रबंधन के द्वारा पाया गया आग पर काबू

चितरा. चितरा कोलियरी के सहरजोरी स्थित बंद कोयला खदान स्थित जंगल झाड़ियों व अगल-बगल जंगल झाड़ी से आग की लपटें उठने का मामला सामने आया है. धुआं दूर से दिखाई देने लगा. वहीं, भीषण आग से उठती लपटों के कारण खदान के बगल गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. आग की लपटें गांव में नहीं पहुंचे. इसके लिए ग्रामीण अलर्ट हो गए. साथ ही इसकी सूचना कोलियरी प्रबंधन के अधिकारियों को दी गयी. वहीं, दूसरी ओर खदान और आसपास आग लगने की सूचना मिलते ही चितरा कोलियरी के अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय अभियंता ललित यादव, खान सुरक्षा अधिकारी हरेकनाथ, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा समेत कई सहरजोरी पहुंचे. जिसके बाद कोलियरी से पानी टैंकर मंगाया गया और फिर सभी के सहयोग से पानी का दूर-दूर तक प्रेशर द्वारा छिड़काव कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. साथ ही आग बुझाने में जंगल विभाग के कर्मी व स्थानीय ग्रामीणों ने सहयोग किया. हालांकि आग किस कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >