लाभुकों ने डीलर पर राशन वितरण में मनमानी का लगाया आरोप, किया विरोध

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित ताराबाद कोल टोला का मामला

चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित ताराबाद कोल टोला के राशन कार्डधारियों ने डीलर पर राशन वितरण में मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया है. इस संबंध में लाभुक सनातन हांसदा, अनिल मुर्मू, महारानी टुडू, चुनू मुर्मू, धनी मांझीयान, समरी हेंब्रम समेत अन्य ने कहा कि पिछले चार माह से डीलर ने हम लोगों को राशन नहीं दिया है. जिससे हम सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि जब भी हम लोग डीलर से चावल देने की मांग करते हैं तो वह मनमाने ढंग से जवाब देता और कहता है कि मशीन में खराबी है, अगले महीना आने के लिए बोलते हैं. प्रदशर्न कर रहे कार्डधारियों ने कहा कि डीलर की ओर से बार-बार बहाना बनाया जाता है. कहा कि लगभग चार महीने से उन्होंने हम लाभुकों को राशन नहीं दिया है. इस संबंध में डीलर के पुत्र आकाश कोल ने कहा कि सभी लाभुकों को चावल दिया जाता है, लेकिन समय पर लोग आते नहीं है या फिर कभी कभी पॉश मशीन खराब हो जाती है. कहा कि कभी कभी मशीन में फिंगर नहीं आता है. हाइलार्ट्स : चितरा. कोलियरी प्रक्षेत्र स्थित ताराबाद कोल टोला का मामला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >