पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पीपरा व बैजुटांड़ का मामला

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के पीपरा व बैजुटांड़ के बीच अवैध ढंग से बालू परिचालन करते पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के जयंती नदी घाट से अवैध बालू उठाव कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा दोनों ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़ मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई को लेकर खनन विभाग को पत्राचार किया गया है. पुलिस ने बताया कि अवैध बालू के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >