बंद पड़ी खदान में डूबे बच्चे की तलाश चौथे दिन भी जारी

बुढ़ैई थाना क्षेत्र की बंद पत्थर खदान में डूबे बच्चे का चार दिन बाद भी बरामद नहीं

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के जाभागुड़ी गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबे चार वर्षीय बच्चे की लाश चार दिन बाद भी बरामद नहीं हो सकी है. घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश और बेचैनी बनी हुई है. देवघर एनडीआरएफ की टीम बुधवार को भी दिनभर खदान में तलाशी अभियान चलाती रही. गोताखोरों और नाव की मदद से पानी के भीतर कई बार सर्च ऑपरेशन किया गया, लेकिन देर शाम तक जोड़ामो निवासी चार वर्षीय सौरभ हांसदा का शव नहीं मिल सका. अब तलाशी अभियान गुरुवार को फिर से चलाया जायेगा. बताया गया कि खदान में पानी की गहराई लगभग 50 फीट तक है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में लगातार कठिनाई हो रही है. इसके अलावा खदान के भीतर कई स्थानों पर छोटे-छोटे सुरंगनुमा रास्ते होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिनमें शव फंसने की संभावना बनी हुई है. तलाशी अभियान के दौरान मधुपुर अंचल पुलिस निरीक्षक, बुढ़ैई थाना प्रभारी मनोरंजन महतो तथा सशस्त्र बल के जवान मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की. बताया गया कि बालक अपने पिता के साथ रविवार दोपहर जाभागुड़ी स्थित बंद खदान में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में डूब गया. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस द्वारा पहले भी खोजबीन की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >