जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित फुटाबांध जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है. शव जंगल में स्थित पलाश के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था.

प्रतिनिधि, जसीडीह :

जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित फुटाबांध जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है. शव जंगल में स्थित पलाश के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह में आसपास गांव के ग्रामीण जंगल की ओर गया थे. उन्होंने पेड़ पर लटका शव देखा. इसके बाद घटना की सूचना थाना को दी. सूचना पाकर थाना से एसआइ विनोद कुमार, एएसआइ मुकेश कुमार सिंह जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा. मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीक होता है कि संभवत: युवक ने आत्महत्या कर ली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक के शरीर पर लाल चेकदार शर्ट व जिंस पैंट था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >