सारठ : कोरम के अभाव में पंसस की बैठक स्थगित

सदस्यों ने नही पहुंचने पर कोरम पूरा नही होने की बात कह बीडीओ ने बैठक की स्थगित

सारठ. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गयी. निर्धारित समय पर बैठक में शामिल होने के लिए बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, पंसस रघुनंदन सिंह, एम सिन्हा, इंडियन बैंक चितरा के प्रतिनिधि समेत तीन चार लोग पहुंचे. पर सारठ पंचायत समिति की बैठक कोरम के अभाव के बीडीओ सह सचिव चंदन कुमार सिंह ने स्थगित कर दिया. बतादें कि बैठक को लेकर बीडीओ ने तीन मार्च को पत्र जारी किया था. बैठक की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी थी. मगर नौ मार्च की रात को प्रमुख द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में अपरिहार्य कारणों से बैठक करने की सूचना जारी की, जबकि नियमानुसार बैठक स्थगित होने की सूचना बीडीओ सह सचिव की ओर से जारी होनी चाहिए थी. वहीं, पंसस दुमदुमि, चितरा, शिमला, सारठ, ठाढ़ी, सबैजोर समेत अन्य सदस्यों ने पंचायत समिति सारठ नियमानुसार नहीं चलने की शिकायत डीसी व डीडीसी से करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >