मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के चरघारा गांव निवासी 59 वर्षीय सिद्दीक मियां की मौत पश्चिम बंगाल में हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिद्दीक मियां पश्चिम बंगाल स्थित रानीगंज के रोल बेकरी कारखाना में वर्षों से मजदूरी का काम करता था. वे दस दिन पूर्व घर से बेकरी में काम करने के लिए गया था. काम के दौरान वे बेकरी से बिस्कुट पहुंचाने के बगल के दुकान पर जा रहा था. इस दौरान वे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव में मातम छा गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख चीत्कार से माहौल ओर भी अधिक गमगीन हो गया. बताया जाता कि वे वर्षों से बेकरी में काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे. वे परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था, पर उनकी में मौत हो जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक का सामना करना पड़ेगा. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र ओर पुत्री छोड़ गये. उनका अंतिम संस्कार चरघारा के कब्रिस्तान में कर दिया गया. परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता करने की मांग की है. हाइलाइर्ट्स : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चरघारा गांव का मामला परिजनों की चीख चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन
बंगाल काम करने गये मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
परिजनों की चीख चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

बंगाल काम करने गये मजदूर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत