पिस्तौल व खोखा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाथरोल के गोविंदपुर मोड़ के पास हुई कार्रवाई

मधुपुर. पाथरोल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ के पास पिस्तौल के साथ पकड़ाये युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. घटना को लेकर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. दरअसल, रविवार को दिन में थाना के जवान दिवा गश्ती पर निकले हुए थे. इस दौरान गोविंदपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया. इसी क्रम में 11.20 बजे कुसहा गांव की तरफ से एक व्यक्ति काला व ब्लू रंग के बाइक से आते दिखायी दी, जिसे रुकने का इशारा करने पर वह तेजी से गोविंदपुर की तरफ भागने लगा. सशस्त्र बलों ने बाइक चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया. संदिग्ध लगने के कारण उससे पूछताछ की गयी. उसने अपना नाम पथार निवासी अमन कुमार राय (19) बताया. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये युवक के पास जांच में दाहिने कमर से एक देसी रिवॉल्वर व एक खोखा बरामद हुआ है. बताया कि उक्त रिवॉल्वर का कोई वैध कागजात नहीं था. पूछताछ में यह भी बताया कि उक्त रिवॉल्वर मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बोगैया गांव के रहने वाला सुनील यादव से लिया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले देवघरबाद में अपने मामा घर रहने वाले कृष कुमार गुप्ता से मारपीट हो गयी थी और जान से मारने की धमकी दी थी. इसीलिए उसे डराने के लिए पिस्तोल लाया था. उन्होंने अपना चाचा का बाइक संख्या जेएच 15एजी- 0107 को भी ले आया था और देवघरबाद जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घटना को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >