मुसीबत बता कर नहीं आती, सभी मजदूर पीएम बीमा योजना का लें लाभ : एसडीएम

झारखंड संगठित दैनिक मजदूर संघ के 20वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मोहनपुर हाट स्थित विवाह भवन में सम्मेलन का मनाया गया.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : झारखंड संगठित दैनिक मजदूर संघ के 20वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मोहनपुर हाट स्थित विवाह भवन में सम्मेलन का मनाया गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम रवि कुमार, विशिष्ट अतिथि पशुपति कोल, संरक्षक भूतनाथ यादव, अध्यक्ष हरिहर यादव, मजदूर नेता होपन मराड़ी, हेमंत चौधरी, मंगल मंडल ने किया. एसडीएम ने कहा कि सभी मजदूर प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ लें और बीमा जरूर करायें. कोई भी मुसीबत बता कर नहीं आती है. घटना के बाद पैसे की काफी जरूरत पड़ती है, जो नहीं होता है. इसलिए सरकार के द्वारा कम पैसे में भी जनधन खाते से बीमा किया जाता है. वहीं मजदूर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर भी जरूर करायें, ताकि कोई भी कंपनी आपको मजदूरी करने के लिए बुला सके. साथ ही उन्होंने कहा की अपने बच्चों का जीवन अपने से बेहतर बनायें. बच्चों को नियमित स्कूल भेजें. विशिष्ट अतिथि ने कहा कि संघ की स्थापना और संगठित दैनिक व मजदूरों की फटेहाली को समाप्त करने के लिए मजदूर आत्मनिर्भर बनें. सरकार द्वारा उचित सहयोग मिले, दुर्घटना बीमा, महिला मजदूर पेंशन, सरकारी संस्थान या निजी संस्थान से स्थानीय मजदूर को लाभ मिले. संघ के संरक्षक ने केंद्र सरकार द्वारा नये श्रम कानून में मजदूरों के हित कटौती पर चिंता जाहिर की तथा श्रम क़ानून को काला कानून बताया. सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष हरिहर यादव व संचालन प्रखंड अध्यक्ष शंकर तांती ने किया. मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जमीर अंसारी, चंदन वर्मा, वृजभूषण राम, जमुना दास, प्रदीप मंडल, दिलीप शाह, महेश राणा, दिनेश राम, नवल किशोर तांती, सतीश दास, मलखान सिंह यादव, नारायण यादव, राकेश केशरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >