मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय की 32 छात्राओं ने बेल्ट ग्रेडिंग का टेस्ट सफलतापूर्वक दिया. इस अवसर पर देवघर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव दीपक मैसी ने बताया कि ताइक्वांडो को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है. वे पूरी लगान के साथ मेहनत कर रही हैं. वहीं, विद्यालय की वार्डन अर्पणा राणा ने भी कहा कि इस खेल के माध्यम से बच्चों का मनोबल काफी बढ़ता है. शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता है. प्रशिक्षक कुणाल कुमार प्रजापति ने इन सभी बच्चों का टेस्ट लिया व उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर स्नेहा कुमारी, दिनेश दास, सुनिधि कुमारी, अंजना कुमारी आदि मौजूद थे.
ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग में 32 छात्राओं को मिली सफलता
मधुपुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग आयोजित
