194 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के बीच टेबलेट वितरित

शिक्षकों को दिया गया टेबलेट, टेबलेट संबंधी दिशा-निर्देश हुए जारी, शिक्षकों को करने होंगे जरूरी कार्य

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय में शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्र के 194 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच टेबलेट वितरित किया गया. इस अवसर पर बीआरसी कर्मी ने बताया कि इस टेबलेट का उपयोग शिक्षकों को अपनी व छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन तथा विद्यालय संबंधित अन्य कार्यों के ऑनलाइन माध्यम से करने में सहूलियत होगी. वहीं, टेबलेट वितरण के साथ शिक्षकों को इसके संचालन के बारे में भी पूर्ण रूप से जानकारी दी गयी. बताया कि विभाग की ओर से 200 टेबलेट दिया गया है. शेष बचे हुए टेबलेट का वितरण भी जल्द कर दिया जाएगा. मौके पर विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >