बच्चा चोर के संदेह में एक हिरासत में

मधुपुर: मधुपुर के पनाहकोला मुहल्ले में संदिग्ध धराया

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पनाहकोला मोहल्ले में बच्चा चोर के संदेह में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक अधेड़ व्यक्ति पैसे मांग रहा था. इसी क्रम में पनाहकोला का एक बच्चा जब उसे पैसा देने के लिए घर से बाहर आया तो वह उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा. हो-हल्ला पर परिजन और आसपास के लोग जमा हो गये और उसे पकड़ लिया. उसके पास से एक नकली खिलौना पिस्तौल भी निकला है. घटना की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो मुहल्लेवासियों ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया है. पकड़ा गया व्यक्ति की पहचान दुधनी गांव निवासी मो अख्तर के रूप में किया गया है. वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है. पुलिस प्रथम दृष्टया पकड़े गये व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार बता रही है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >