लालगढ़ मोहल्ले में रखें अतिरिक्त चौकसी : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मधुपुर. देवघर एसपी सौरव ने बुधवार शाम को मधुपुर थाना पहुंचकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान लालगढ़ मोहल्ले के धोबी टोला में धार्मिक स्थल का जीर्णोद्धार के दौरान हुए विवाद के मामले में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही आवश्यक निर्देश दिया. इस मामले में दर्ज चारों केस के संबंध में जानकारी ली. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सरस्वती पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है. इसके अलावा थाना परिसर में वर्षों से पड़े दो पहिया व चार पहिया वाहनों के निष्पादन के दिशा में अग्रेतर कार्रवाई के लिए कहा. इधर, लालगढ़ में विवाद के सात दिन बाद भी पुलिस व दंडाधिकारी लगातार मोहल्ले में निगरानी कर रहे हैं. धार्मिक स्थल के अलावा मुख्य सड़क में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये है. मधुपुर व पाथरोल समेत जिला बल के अतिरिक्त जवान भी लगे हुए है. इसके अलावा गांधी चौक व डामलिया कूप में भी अधिकारी समेत जवान तैनात है. मामले में पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है. धार्मिक स्थल के निकट बनाये गये अस्थायी पंडाल में भी दर्जनों जवान निगरानी कर रहे हैं. हाइलार्ट्स: पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >