एमसीए बाउंसर ने एमसीए वारियर्स को हराया

मधुपुर के बावनबीघा के रेलवे टीटीसी मैदान में आयोजित समर कैंप प्रतियोगिता

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में आयोजित समर कैंप प्रतियोगिता में शुक्रवार का मैच एमसीए वारियर्स व एमसीए बाउंसर के बीच खेला गया. एमसीए वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाया. उनकी ओर से शोभित ने 66 रन व अब्दुल ने 58 रन की शानदार पारी खेली. एमसीए बाउंसर के फरहान व राजा ने अपनी टीम के लिए एक-एक विकेट हासिल किया. जवाबी पारी खेलते हुए एमसीए बाउंसर ने बिना विकेट खोये लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. बाउंसर कि ओर से चमन ने केवल 57 गेंदों में नाबाद 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि अभिनव ने 40 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाया. चमन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच में शबर और हर्ष अंपायर की भूमिका में थे. जबकि सोनू स्कोरर थे. मौके पर एमसीए के सचिव मो. इमरान, मो. बाबलू, संतोष कुमार, मधुगिरी पांडे सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >