कम वर्षा की आशंका के बीच खरीफ फसल तैयारी पर हुई कार्यशाला

सोनारायठाढ़ी: कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसल की उन्नत तकनीक की मिली जानकारी

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तहत खरीफ फसल की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बीडीओ नीलम कुमारी ने कहा कि इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की आशंका है. ऐसे में किसानों को खरीफ खेती के लिए पहले से तैयारी करनी होगी. बीटीएम हरेराम शर्मा ने बताया कि कम वर्षा की स्थिति में किसान मडुआ, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, मूंग, उड़द और अरहर समेत अन्य मोटे अनाज की खेती कर सकते हैं. उन्होंने किसानों को पशुओं के लिए हरा चारा उत्पादन करने की भी सलाह दी. सूखे के असर को कम करने के लिए खेतों की गहरी जुताई, मेड़ों की मजबूत बांधाई तथा वर्षा जल संरक्षण पर जोर दिया गया. किसानों को कृषि पदाधिकारियों व एटीएम-बीटीएम से संपर्क कर खेती संबंधी जानकारी लेने की सलाह दी गयी. मौके पर बीडीओ नीलम कुमारी, जिप सदस्य राजीव कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील कुमार झा, टीवीओ डॉ बसंती कुमारी, पंसस अनिल कुमार,उद्यान मित्र संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, कृषक मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, नजाबुल अंसारी, योगेंद्रनाथ यादव, इंद्रजीत सिंह, हृदय नारायण साह, महेंद्र राय, राजेंद्र यादव, सदानंद सिंह, सरल पंडित, सूरज नायक, परशुराम राय, संजय कुमार बादल, राजकिशोर यादव, कौशल यादव आदि मौजूद थे. — सोनारायठाढ़ी: कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसल की उन्नत तकनीक की मिली जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >