मारगोमुंडा थाना में यूडी केस दर्ज

मारगोमुंडा थाना में लिखित आवेदन देकर यूडी केस का मामला दर्ज कराया

मारगोमुंडा. मलोती मुर्मू ने मारगोमुंडा थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि वे अपने पति एवं पुत्री उर्मिला बेसरा उम्र 7 वर्ष के साथ बोगैया के संथाल बस्ती अपने घर पर रहती हूं तथा मेरे पति वन विभाग में मजदूरी का काम करते थे. गत एक मार्च शनिवार को वे किसी काम से घर से बाहर गयी थी. रात के करीब आठ बजे घर पहुंची. तब देखा कि मेरे पति की साइकिल आंगन में खड़ा है, लेकिन मेरे पति नहीं है. आसपास खोजने पर भी मेरे पति नहीं मिले तो फिर सुबह गांव के ही बबलू मुर्मू प्रधान बेसरा के खेत के किनारे पलाश के पेड़ में मनोतन बेसरा रस्सी के सहारे फांसी पर लटाका हुआ था. फिर आसपास के ग्रामीणों के साथ जाकर अपने-पति को पेड़ से नीचे उतारा गया तथा घर लाया गया. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. मेरा पति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. मेरे पति की मौत पर कोई संदेह नहीं है. घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी नागेंद्र राम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >