मधुपुर. प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा के तत्वावधान में छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की. विरोध कर रही छात्राओं का आरोप था कि वर्तमान प्रभारी प्राचार्य उनके साथ उचित व्यवहार नहीं करते हैं और नियमित रूप से महाविद्यालय भी नहीं आते हैं. छात्राओं ने कहा कि प्रदर्शन के दिन भी प्रभारी प्राचार्य कॉलेज में मौजूद नहीं थे. छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि यदि प्रभारी प्राचार्य को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा. मौके पर उमर बंटी, धीरज कुमार, शहनवाज नूर, सोनू कुमार दास सहित कई छात्राएं उपस्थित थीं.
प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर महिला कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन

कैप्शन- विरोध करते छात्र- छात्रा | Prabhat Khabar Network
Copied link
मधुपुर के राजाभिठा महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन्हें हटाने की मांग की है. जानिए पूरी खबर विस्तार से.